स्टार्टअप आइटम हटाये बिना किसी सॉफ्टवेर की मदद के.
कई सॉफ्टवेयर आप के लिए अपने स्टार्टअप प्रोग्राम बंद करने का वादा करते है, लेकिन आप को इसे काम के लिए किसी third party सॉफ्टवेर व्यवहार करने की जरुरत नहीं, इसे आप windows में खुद ही कर सकते है. सबसे अच्छा, सुरक्षित, और सबसे बुनियादी जगह स्टार्ट अप को स्पीड करने की शुरूआत करने के लिए ,अपने Windows के Start Menu --> All Programs --> Startup में जाये, और वहां जो भी आपके जरुरत का न हो उसे Right click दबाये और डिलीट कर दे, आप वहां के सारे प्रोग्राम भी डिलीट कर सकते है, डरे नहीं वो बस स्टार्ट अप से डिलीट होंगे.
एक बार जब आपने यह कर लिया तब अब यह वक़्त बड़ी बन्दुक निकलने का है. विंडोज आपके रजिस्ट्री में रखे कुछ प्रोग्राम को भी स्टार्ट अप के वक़्त स्टार्ट कर देता है. यह देखने के लिए कि वो कौन कौन से प्रोग्राम हैं, Windows Start मेनू से , Run चुन(Win 7 में Search programs and files) ..., और वहाँ लिखे msconfig और Enter कुंजी दबाये. इसे से System Configuration खुलेगा. यहाँ पर आप Startup टेब में जाये, यहाँ जो भी प्रोग्राम्स दिए हुए है वो सब स्टार्ट अप के वक़्त स्वत: स्टार्ट होते है. इसे सूची में से जो जो आपके जरुरत का न हो उसे आप uncheck कर दे. आप जैसे हे ok दबायेंगे windows एक मेसेज दिखायेगा " you may need to restart your computer to save this setting ". आप अपनी मर्जी के अनुसार रिस्टार्ट कर भी सकते है नहीं भी.
इस के सिवा कंप्यूटर में हमेशा एक अच्छा और updated anti virus जरुर रखे और कम से कम सप्ताह में एक पर पुरे कंप्यूटर की स्केन जरुर करे ताकि apka कंप्यूटर अगर virus फ्री होगा तो तेजी से काम भी करेगा. महीने में एक बार बार disc defragment जरुर करे, यह भी आप के कंप्यूटर को तेजी से काम करने में मदद करेगा.


