Tuesday, January 10, 2012

अपने कंप्यूटर की स्पीड कैसे बढाये ?

आपने बस अपने पीसी का स्टार्ट बटन दबाया, और अब आपको पूरे कार्यालय के लिए कॉफी बनाना के लिए पर्याप्त समय मिल गया है. क्योंकि इतना वक़्त आपका कंप्यूटर "चालू" होने से लेकर "काम करने के लिए " तैयार होने में लेता है. बिना प्रमुख हार्डवेयर को बदले , वहाँ ज्यादा कुछ नहीं है जो आप कर सकते है windows के स्टार्ट उप के समय को कम करने के लिए. हाँ लेकिन आप थोड़ी tricks की मदद से अपने कंप्यूटर के स्टार्ट होने वाले वक़्त को कम कर सकते है. चलो कुछ तरीको पर ध्यान देते है जिस की सहायता से आप अपने कंप्यूटर के स्टार्ट उप के वक़्त को कम कर सके. आज कल जब भी आप अपने कंप्यूटर पर कोई नया सॉफ्टवेयर डालते है, अधिकतर सॉफ्टवेर स्टार्ट उप के वक़्त windows के प्रोग्राम के साथ स्टार्ट हो जाते है, या तो नए अपडेटस की जाँच करने के लिए, या आपके सिस्टम ट्रे में एक छोटे से आइकन के साथ जो आपको यह याद दिलाये की में भी यहाँ हूँ. समस्या तो यह है की आप सॉफ्टवेयर तो बहुत से install कर लेते है, लेकिन उन सब का बिलकुल भी उपयोग नहीं करते, यह सब छोटे छोटे सॉफ्टवेयर आपके CPU के काम, वक़्त और चक्र को अधिक कर देते है. आपको जिस सॉफ्टवेयर की जरुरत नहीं उसे हटा दीजिये.


स्टार्टअप आइटम हटाये बिना किसी सॉफ्टवेर की मदद के.


कई सॉफ्टवेयर आप के लिए अपने स्टार्टअप प्रोग्राम बंद करने का वादा करते है, लेकिन आप को इसे काम के लिए किसी third party सॉफ्टवेर व्यवहार करने की जरुरत नहीं, इसे आप windows में खुद ही कर सकते है. सबसे अच्छा, सुरक्षित, और सबसे बुनियादी जगह स्टार्ट अप को स्पीड करने की शुरूआत करने के लिए ,अपने Windows  के Start Menu --> All Programs -->  Startup में जाये, और वहां जो भी आपके जरुरत का न हो उसे Right click दबाये और डिलीट कर दे, आप वहां  के सारे प्रोग्राम भी डिलीट कर सकते है, डरे नहीं वो बस स्टार्ट अप से डिलीट होंगे.  


एक बार जब आपने यह कर लिया तब अब यह वक़्त बड़ी बन्दुक निकलने का है.  विंडोज आपके रजिस्ट्री में रखे कुछ प्रोग्राम को भी स्टार्ट अप के वक़्त स्टार्ट कर देता है. यह देखने के लिए कि वो कौन कौन से प्रोग्राम हैं, Windows Start मेनू से , Run चुन(Win 7 में Search programs and files) ..., और वहाँ लिखे msconfig और Enter कुंजी दबाये. इसे से System Configuration खुलेगा. यहाँ पर आप Startup टेब में जाये, यहाँ जो भी प्रोग्राम्स दिए हुए है वो सब स्टार्ट अप के वक़्त स्वत: स्टार्ट होते है. इसे सूची में से जो जो आपके जरुरत का न हो उसे आप uncheck कर दे. आप जैसे हे ok दबायेंगे windows एक मेसेज दिखायेगा " you may need to restart your computer to save this setting ". आप अपनी मर्जी के अनुसार रिस्टार्ट कर भी सकते है नहीं भी. 


इस के सिवा कंप्यूटर में हमेशा एक अच्छा और updated anti virus जरुर रखे और कम से कम सप्ताह में एक पर पुरे कंप्यूटर की स्केन जरुर करे ताकि apka कंप्यूटर अगर virus फ्री होगा तो तेजी से काम भी करेगा. महीने में एक बार बार disc defragment जरुर करे, यह भी आप के कंप्यूटर को तेजी से काम करने में मदद करेगा. 

No comments:

Post a Comment