विंडोज सेवन में अक्सर ये समस्या सुनने में आती है की ये पुराने विंडोज संस्करण ( जैसे विंडोज एक्सपी ) के लिए बने सॉफ्टवेयर इंस्टाल नहीं करता ।
एक आसान सा उपाय है जिससे आप पुराने सॉफ्टवेयर और ड्राइवर तक को भी विंडोज सेवन में इंस्टाल कर उपयोग कर सकते हैं ।
अब जानते है कैसे, विंडोज सेवन में एक सुविधा है Troubleshoot Compatibility जिसके द्वारा आप ये कर सकते हैं ।
आपको जिस सॉफ्टवेयर को इंस्टाल करना हो उसके सेटअप फाइल पर राईट क्लिक करें ।

